बनाएं ''मशरूम बर्गर''

img

सामग्री- 

  • 2 बर्गर बन
  • 1 टेबलस्पून मक्खन
  • 150 ग्राम मशरूम
  • 1/3 कप स्प्रिंग ऑनियन
  • 1/3 कप प्याज
  • 1/2 टीस्पून लहसुन
  • 1/2 टीस्पून चाट मसाला
  • 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार

मशरूम बर्गर बनाने की विधि- इसके लिए सबसे पहले प्याज, मशरूम और लहसुन को स्लाइस में काट लें। अब मीडियम आंच पर पैन पर मक्खन गर्म करें। इसके बाद मक्खन के गरम होते ही इसमें लहसुन, स्प्रिंग ऑनियन और प्याज डालकर हल्का भून लें। अब आप मशरूम डालकर धीमी आंच पर पका लें। ध्यान रहे कि मशरूम पानी छोड़ेगा। इसके बाद मशरूम का पानी सूखने पर इसमें चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके पकाएं और गैस बंद कर दें। अब आप चाकू से बन के बीचों-बीच कट कर लें और बीच में मशरूम की फिलिंग भर दें। इस दौरान ध्यान रहे कि बन के दो हिस्से न हो जाएं। अब बीच में टमाटर, प्याज और सलाद के पत्ते रखकर सॉस भी लगा दें। इसके बाद मीडियम आंच पर तवे पर मक्खन डालकर गर्म करें। अब इस पर बर्गर को एक तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें। तो लीजिये अब तैयार बर्गर को प्लेट में उतार लें और इसी तरह से दूसरा बर्गर भी सेंक लें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement