आमिर खान 2024 में क्रिसमस रिलीज के साथ एक्टिंग में करेंगे वापसी
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अन-टाइटल फिल्म के साथ एक्टिंग में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। यह अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' के साथ टकराएगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की घोषणा की। उन्होंने साझा किया कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है और यह 20 जनवरी, 2024 को फ्लोर पर जाएगी। आदर्श ने एक्स पर लिखा, ''एक्सक्लूसिव… आमिर खान ने अगली फिल्म के लिए क्रिसमस 2024 को लॉक कर लिया है... आमिर खान प्रोडक्शंस के 'प्रोडक्शन नंबर 16' (अभी तक टाइटल तय नहीं), 20 दिसंबर 2024 क्रिसमस 2024 को रिलीज होगी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जारी है और फिल्म 20 जनवरी 2024 को फ्लोर पर जाएगी... अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।''
'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। एक्टर ने पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक प्रेस इवेंट में कहा था, ''मैंने अभी तक कोई फिल्म करने का फैसला नहीं किया है। मैं अभी अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। मैं इसके बारे में अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं अभी यही करना चाहता हूं। मैं निश्चित तौर पर तभी फिल्म करूंगा जब मैं भावनात्मक रूप से तैयार हो जाऊंगा।'' अक्षय की 'वेलकम 3' का नाम कथित तौर पर 'वेलकम टू द जंगल' रखा गया है। इसमें कथित तौर पर संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज होंगे। इसमें रवीना टंडन भी होंगी।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
