सिब्बल का कटाक्ष: क्या एलपीजी के दाम में कमी ‘रेवड़ी कल्चर’ नहीं है
नई दिल्ली, बुधवार, 30 अगस्त 2023। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने केंद्र द्वारा एलपीजी के दाम में कटौती किए जाने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या यह ‘रेवड़ी कल्चर’ नहीं है ? सरकार ने मंगलवार को घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की घोषणा की। सिब्बल ने ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी: उज्ज्वला के लिए 400 रुपये की राहत ‘रेवड़ी कल्चर’ नहीं है? मुझे लगता है कि यह गरीब परिवारों के लिए है। खुशी है कि आपने उन्हें याद किया है। मुझे यकीन है कि 2024 के करीब आने पर आप उनके बारे में और सोचेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब विपक्षी दल लोगों को राहत देते हैं तो यह ‘रेवड़ी कल्चर’ बन जाता है! जय हो!’’
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
