प्रज्ञान रोवर ने क्लिक की विक्रम लैंडर की तस्वीर
चंद्रयान-3 मिशन के द्वारा इसरो को हर दिन नई नई जानकारियां मिल रही हैं, इन जानकारियों से वैज्ञानिकों को चंद्रमा के विषय में विविध जानकारियां भी मिल रही हैं। इसी बी इसरों ने बताया कि प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की है, ‘मिशन की छवि’ रोवर (NavCam) पर लगे नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई थी। चंद्रयान-3 मिशन के लिए NavCams इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) द्वारा विकसित किए गए हैं। आपको बता दें कि इसके पहले 23 अगस्त को ही लैंडर (विक्रम) इमेजर कैमरे ने प्रज्ञान रोवर के चंद्रमा की सतह पर उतरने की तस्वीरें लीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 25 अगस्त को तस्वीरें जारी कीं।
लैंडर विक्रम के टच डाउन स्पॉट ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के पास 25 अगस्त को रोवर घूमा, 26 अगस्त को इसरो ने इसका वीडियो जारी किया, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जिस जगह लैंडर विक्रम ने सॉफ्ट-लैंडिंग की, उस स्थान का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव शक्ति प्वाइंट रखा है।इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ लगे ‘चेस्ट’ उपकरण की ओर से चंद्र सतह पर मापी गई तापमान भिन्नता का एक ग्राफ रविवार (27 अगस्त) को जारी किया, इसरो के मुताबिक, ‘चंद्र सर्फेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट’ (ChaSTE) ने चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का ‘तापमान प्रालेख’ मापा।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
