झारखंड के पलामू जिले में कार दुर्घटना में तीन की मौत ,14 घायल
रांची, मंगलवार, 29 अगस्त 2023। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव के पास शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास कार की चपेट आने से कल देर रात तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतकों में उदल प्रसाद चौरसिया, रोहित कुमार और मधु मेहता शामिल है। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जाती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहपुर-गढ़वा मार्ग स्थित चढवना टोला में दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इसमें स्थानीय व आसपास गांव के लोग शामिल होने जा रहे थे तभी कार चालक ने पैदल चल रहे व्यक्तियों को रौंद दिया।कार चालक भागने के क्रम में अन्य 14 लोगों को चोटिल कर दिया। बाद में कार चालक एक किलोमीटर आगे कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
