यहां मिल रहा है नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रूड़की ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी दिनांक 30 अगस्त है. इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, वे IIT Roorkee के ऑफिशियल पोर्टल iitr.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण:-
- यह भर्ती अभियान 78 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 31 रिक्तियां ग्रुप ए पद के लिए और 47 रिक्तियां ग्रुप सी पदों के लिए हैं.
आवेदन शुल्क:-
- आवेदन शुल्क अनारक्षित श्रेणियों के लिए ₹500 और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए ₹400 है. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
- IIT Recruitment 2023 अप्लाई करने का लिंक
ऐसे करें आवेदन:-
- IIT Roorkee के ऑफिशियल पोर्टल iitr.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें.
- इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
- पंजीकरण करें और आवेदन फॉर्म के साथ आगे बढ़ें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के सिलसिले के लिए प्रिंट ले लें.
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण निगम में आठ हजार क्षेत्र सहायक की भर्ती को दी मंजूरी
चेन्नई, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण ...
-
एनसीईआरटी ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एआई पर 20 घंटे का पाठ्यक्रम शुरू किया
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान ...
-
एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनट ...
