जबलपुर जा रहे हैं घूमने तो इन जगहों पर घूमे बिना ना आएं

img

जबलपुर जाने के लिए लोग बेताब रहते हैं क्योंकि यह एक ऐतिहासिक जगह है और इसे ऐतिहासिक महत्व ही नहीं बल्कि खूबसूरत झरनों वाली लोकेशन भी माना जाता है। अगर आप भी यहां जाने के लिए प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जरूर जाएं, जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आज हम आपको जबलपुर की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ जाकर आपको आनंद ही आनंद आएगा और आपका दिन बन जाएगा। इसी के साथ आप इन जगहों को अपने जीवन में कभी भी भुला नहीं पाएंगे। आइए बताते हैं।

  • मार्बल रॉक्स: यहां आपको खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। आप इस जगह पर संगमरमर की कई चट्टाने देख सकते हैं जो काफी सालों से यहाँ मौजूद हैं। यह सब इसकी ब्यूटी में चार चांद लगाती हैं।
  • बैलेंसिंग रॉक: जबलपुर की यात्रा पर जा रहे हैं तो यहाँ आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट इस जगह को जरूर देखने पहुंचते हैं तो आप भी जरूर जाएं। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि यहां मौजूद चट्टानों का बैलेंस सालों से बिगड़ा नहीं है और यही कारण इस जगह को अट्रैक्टिव बनाता है।
  • मदन महल: जबलपुर जा रहे हैं तो इस महल में जाए। यह अनोखा महल एक चट्टान की चोटी पर मौजूद है। कहा जाता है कि इसे एक गोंड शासक मदन शाह ने बनवाया था।
  • भेडाघाट धुआंधार फॉल्स: अगर आप जबलपुर घूमने जा रहे हैं तो वहां इस जगह को सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। यहां का खूबसूरत नजारा आपको काफी पसंद आएगा। अगर आप यहाँ जाएंगे तो फोटो क्लिक किये बिना नहीं रह पाएंगे।
  • भेडाघाट में बोटिंग: यहां आप भेडाघाट पर नाव की सवारी का लुफ्त उठा सकते हैं। जी हाँ अगर आप जा रहे हैं तो फैमिली के साथ, दोस्तों के साथ जाएं और यहां बोटिंग जरूर करें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement