यारियां 2 का पहला गाना 'सौरे घर' रिलीज़
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार की आने वाली फिल्म यारियां 2 का पहला गाना 'सौरे घर' रिलीज़ हो गया है। विशाल मिश्रा और नीति मोहन द्वारा स्वरबद्ध किए गए गाना 'सौरे घर' को मनन भारद्वाज ने संगीतबद्ध किया है और साथ ही इसके बोल भी लिखे हैं। यह गाना राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा कोरियोग्राफ और निर्देशित किया गया है। यारियां 2 का गाना सौरे घर टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत ,टी-सीरीज़ फिल्म्स और राव और सप्रू फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म यारियां 2 में दिव्या खोसला कुमार, मीजान जाफरी पर्ल वी पुरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर की अहम भूमिका है। यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी द्वारा निर्मित इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने निर्देशित किया है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
