आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीमगर्ल 2’ ने पहले वीकेंड में कमाए 41 करोड़
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 पहले वीकेंड में करीब 41 करोड़ की कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में है। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है।ड्रीमगर्ल 2 ,25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ टिकट खिड़की पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में एक बार फिर आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।
पहले दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 10.60 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ का कलेक्शन 14.02 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के तीसरे दिन 16 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इसी के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ की ती दिनों में करीब 41 करोड़ की कमाई कर ली है। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
