उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राजस्थान के सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना की
जयपुर, रविवार, 27 अगस्त 2023। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को राजस्थान के झुंझुनू जिले के लोहार्गल धाम में स्थित सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना की। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘सूर्यदेव को नमन! श्री सूर्य मंदिर, लोहार्गल धाम में दर्शन करके धन्य हो गया। भगवान सूर्यदेव समस्त लोकों की ऊर्जा का स्रोत हैं, जीवन का आधार हैं, जगत का प्रकाश स्तंभ हैं। सभी प्रसन्न हों, संपन्न हों, ऊर्जावान हों, देश में नित नये कीर्तिमान बनें… सूर्यदेव से यही प्रार्थना है!’ इसके बाद उपराष्ट्रपति का झुंझुनू में रानी सती मंदिर में पूजा-अर्चना करने और सैनिक स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करने का कार्यक्रम है। उपराष्ट्रपति रविवार शाम यहां राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
Similar Post
-
उच्चतम न्यायालय को तत्काल संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार को जवाबदेह ठहराना चाहिए: कांग्रेस
नई दिल्ली, शनिवार, 26 सितंबर 2026। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की ...
-
पार्टी नेताओं को ‘नजरबंद’ किया गया : ममता बनर्जी
कोलकाता, शनिवार, 26 सितंबर 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत ...
-
हरीश रावत गले में ‘मां’ की तस्वीर पहनकर ईडी कार्यालय पहुंचे
देहरादून, शनिवार, 26 सितंबर 2026। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तर ...
