नासा ने आईएसएस के लिए स्पेसएक्स क्रू-7 मिशन किया लॉन्च
वाशिंगटन, शनिवार, 26 अगस्त 2023। एंडेवर नामक ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर स्पेसएक्स क्रू -7 मिशन को शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में प्रक्षेपित किया गया है। नासा के सीधा प्रसारण से यह जानकारी सामने आयी है। प्रक्षेपण आज सुबह स्थानीय समयानुसार तीन बजकर 27 मिनट (ग्रीनविच मिड टाइम 07:27 बजे) पर हुआ। जिसे पहले ही कई बार स्थगित किया जा चुका है। पहले इसे 15 अगस्त को लॉन्च करने की योजना थी। नासा के मुताबिक क्रू-7 मिशन में नासा के अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री एंड्रियास मोगेन्सन, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री सातोशी फुरुकावा और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री कोंस्टेंटिन बोरिसोव शामिल हैं।
Similar Post
-
स्पेसएक्स ने स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान लाॅच की
वॉशिंगटन, शनिवार, 23 मई 2026। अमेरीकी उद्योगपति एलन मस्क की अंत ...
-
चीन ने तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रक्षेपित किया
बीजिंग, सोमवार, 11 मई 2026। चीन ने सोमवार को तियानझोउ-10 कार्गो अं ...
-
तमाम तरह की स्वतंत्रता प्रेस की आजादी पर टिकी हैः एंटोनियो गुटेरेस
न्यूयॉर्क, रविवार, 03 मई 2026। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनिय ...
