राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल करने वाले तेलुगु सिनेमा के पहले एक्टर बने अल्लू अर्जुन
तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के लिए आज खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्डस 2023 में बेस्ट एक्टर के खिताब से सम्मानित किया गया है। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्डस 2023 के लिए अल्लू अर्जुन का नाम उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर के तौर पर चुना गया। इसका ऐलान होते ही फिल्म स्टार के घर पर जश्न का माहौल बन गया। जहां इस बात का ऐलान होते ही सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी मूवी के निर्देशक सुकुमार खुशी से झूमने लगे। इस दौरान फिल्म स्टार के पिता और जाने-माने फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद भी साथ ही पीछे खड़े थे। जबकि, साथ ही एक्टर की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने भी अपनी आंखों से ये खुशी देखी। जिसका वीडियो पुष्पा के आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया। जिसके बाद फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इतना ही नहीं, इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के हाथ एक बड़ी उपलब्धि लग गई है। वो तेलुगु सिनेमा के पहले एक्टर बन गए हैं जिन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की इस मूवी ने बीते साल खूब हंगामा मचाया था। मूवी के सभी डायलॉग्स से लेकर एक्टर अल्लू अर्जुन की डायलॉग डिलीवरी और उनका अनोखा अंदाज खूब चर्चा में रहा था। जिसकी वजह से वो सिर्फ तेलुगु इंडस्ट्री ही नहीं, पूरे देशभर में लोगों के फेवरेट बन गए थे। अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा से उनकी पॉपुलेरिटी देश के कोने-कोने में फैल गई थी। अब इस बात पर पक्की मुहर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट एक्टर के तौर पर चुने जाने से लग गई है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
