सारण में स्कार्पियो के नहर में गिर जाने से पांच लोगों की डूबकर मौत
छपरा, शुक्रवार, 25 अगस्त 2023। बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कार्पियो के नहर में गिर जाने से पांच लोगों की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्कार्पियो पर सवार लोग एक श्राद्ध कर्म से भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान कर्ण कुदरियां गांव के समीप स्कार्पियो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।इस घटना में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र निवासी सूरज प्रसाद (40), दिनेश सिंह (52), सुधीर कुमार (14),लालबाबू साह (45,) तथा मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी रामचंद्र साह (65) की डूबकर मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एसयूवी खाई में गिरी, सात लोगों की मौत
चंबा, गुरुवार, 18 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मसरूं ...
-
प्रधान ने नीट -यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 18 जून 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद ...
-
अखिलेश यादव का ओपी राजभर पर पलटवार, कहा- ‘मंत्री नहीं अफवाह मंत्री हैं’
लखनऊ, गुरुवार, 18 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश ...
