नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म हड्डी का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्म हड्डी का ट्रेलर रिलीज हो गया है नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म हड्डी में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं।फिल्म, 'हड्डी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय अजय शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म हड्डी क्राइम ड्रामा है, जो दिल्ली एनसीआर, गुड़गांव और नोएडा में एक्टिव आपराधिक गिरोह के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे हड्डी नाम का ट्रांसजेंडर अपराधी बन जाता है। नवाज ट्रेलर में 'पता है लोग हमसे क्यों डरते हैं? हमारा आशीर्वाद बहुत शक्तिशाली होता है और हमारा आशीर्वाद बहुत मजबूत होता है। और उससे भी भयावह जानते हो क्या होता है? हमारा बदला।' कहते हुए दिख रहे हैं। हड्डी को जी स्टूडियो ने बनाया है। हड्डी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ,अनुराग कश्यप जीशान अय्यूब, इला अरुण, सौरभ सचदेवा, राजेश कुमार नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 07 सितंबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
