अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अक्षरा’ का फर्स्ट लुक रिलीज

img

भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की आने वाली फिल्म ''अक्षरा'' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह ने फिल्म ''अक्षरा'' का फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर में अक्षरा बेहद गुस्से में हाथ में हसुआ तिये नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह की यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित होने वाली है। वहीं, अक्षरा सिंह ने इस फिल्म के लिए खुशी का इजहार किया और फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार एवं कुलदीप श्रीवास्तव के साथ निर्देशक देव पांडेय और लेखक राकेश त्रिपाठी का आभार जताया। अक्षरा ने कहा कि इतनी खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए मैं इन सबों की शुक्रगुजार हूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरे नाम के टाइटल के साथ फिल्म बन रही है और उसमें मैं लीड रोल में हूं। इसका फर्स्ट लुक आज जारी हो गया है। मैं अपने फैंस से आग्रह करूंगी कि आप मेरे इस फिल्म के फर्स्ट लुक पर खुल कर अपनी राय व्यक्त करें। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि फिल्म और भी बेहतरीन होने वाली है। 

वर्ल्डवाइड चैनल और सबरंग फिल्म प्रोडक्शंस प्रस्तुत फिल्म अक्षरा में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभकिशन शुक्ला, प्रतिभा साहू, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, सीपी भट्ट, संजीव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, संजू सोलंकी, रिंकी शुक्ला, आर.नरेंद्र, आर्यन विश्वकर्मा, कानू मुखर्जी, सोनू सनम माही, कन्हिया एस.विश्वकर्मा, सौरव चौधरी, सनाया गुप्ता, रितिका सिंह, पप्पू खान, एचआरपी बाबू, चंचल त्रिपाठी और सतीश यादव प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव 'कवि जी', सभा वर्मा, फनिदर राव एवं राकेश निराला हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement