जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर आईईडी बरामद, किया गया निष्क्रिय
जम्मू, मंगलवार, 22 अगस्त 2023। जम्मू के बाहरी इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का सुरक्षा बलों ने पता लगाया और उसे निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने कहा, ‘‘जम्मू में नगरोटा के पंजरैन इलाके में राजमार्ग के किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी गई। वस्तु की तकनीकी जांच तुरंत शुरू की गई।’’ कोहली के मुताबिक, संदिग्ध वस्तु दिखने के बाद राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया।
उन्होंने बताया कि पंजरैन इलाके में जो संदिग्ध वस्तु मिली थी, वह एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) थी। कोहली के अनुसार, बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया और आईईडी को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। कोहली के मुताबिक, राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।
Similar Post
-
अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में बंद आप नेता दीपक सिंगला से भेंट की
अंबाला, मंगलवार, 09 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविं ...
-
कबाड़ गोदाम में आग लगी, कोई घायल नहीं
लातूर, मंगलवार, 09 जून 2026। महाराष्ट्र के लातूर में कबाड़ के एक ...
-
झारखंड: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
जामताड़ा/देवघर, मंगलवार, 09 जून 2026। झारखंड के जामताड़ा और देव ...
