बनाएं ''साबूदाना थालीपीठ''

img

सामग्री:-

  • साबूदाना - ½ कप (भीगा हुआ)
  • राजगिरा का आटा - ½ कप
  • आलू - 2 (उबले हुए)
  • मूंगफली - 1 टेबल स्पून (दरदरी पीसी हुई)
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर ताजा कुटा हुआ - ¼ छोटी चम्मच
  • सेंधा नमक - ¾ छोटी चम्मच

साबूदाना थालीपीठ बनाने की विधि:-

  • सबसे पहले साबूदाना को एक बाउल में पानी भिगोकर रख दें. लगभग 1-2 घंटे बाद पानी निकाल दें. फिर साबूदाना को छलनी में डाल दें. ऊपर से इसमें नमक, हरा धनिया पत्ती, काली मिर्च, मूंगफली और अदरक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें. मसाले मिलाने के पश्चात् इसमें उबले हुए आलू मैश करके डाल दें. फिर सामग्री अनुसार राजगिरा का आटा भी मिला दें. अब हाथों की सहायता से अच्छी तरह गूंथ लें. अब तवा गैस पर चढ़ाकर गर्म करें. चकले पर एक पॉलीथीन रखें, घी लगाकर ग्रीस कर लें, फिर तैयार किए हुए मिश्रण की एक लोई बनाएं तथा पॉलीथील पर रख दें. ऊपर से एक और पॉलीथीन रखें और हाथों से चपटा कर लें. अब ऊपर वाली पॉलीथीन हटाकर थालीपीठ को गर्म तवे पर डाल दें. ऊपर से और चारों तरफ घी लगा दें. सुनहरा होने पर पलटकर सेंक लें. अब आप साबूदाना थालीपीठ का लुत्फ़ उठाएं.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement