Audi Q8 e-tron इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च

img

जर्मन कार निर्माता ब्रांड Audi ने भारतीय बाजार में Audi Q8 e-tron को लॉन्च कर दिया है। Audi Q8 e-tron में ब्लैक कलर रिडिजाइन ग्रिल एक, LED DRLs, नया Audi लोगो दिया गया है। यहां हम आपको Audi Q8 e-tron के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Audi Q8 e-tron की कीमत

  • कीमत की बात की जाए तो Audi Q8 e-tron की एक्स शोरूम कीमत 1.14 करोड़ रुपये है। ऑप्शन के मामले में Q8 e-tron एसयूवी और स्पोर्टबैक में उपलब्ध होगी। वहीं बॉडी स्टाइल 50 और 55 ट्रिम में उपलब्ध होगी। एसयूवी को 5 लाख रुपये में बुक किया जा सकता है। Audi एसयूवी के साथ 7-साल की एक्सटेंड वारंटी और 10 साल के लिए रोड एसिस्टेंस और 8 साल या 1,60,000km बैटरी वारंटी प्रदान करता है।

Audi Q8 e-tron के फीचर्स

  • Audi Q8 e-tron कलर ऑप्शन के मामले में Glacier White, Magnet Grey, Chronos Grey, Soneira Red, Siam Biege, Mythos Black, Plasma Blue, Manhattan Grey और Madiera Brown में उपलब्ध है। Audi Q8 e-tron में 20 इंच के एलॉय व्हील, H-शेप LED टेल लैंप, रूफ माउंटेड स्टॉप लैंप और LED बार दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का अधिकतम ग्राउंड क्लीयरेंस 226mm है। यह नई एसयूवी तीन मोड ऑटो, डायनेमिक और ऑफ रोड प्रदान करती है।

Audi Q8 e-tron की पावर

  • Audi Q8 e-tron में ड्यूल मोटर सेटअप के साथ 95kWh ड्यूल मोटर दी गई है, जिसका 340hp की पावर और 664Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 0 से 100 kmph की स्पीड 6 सेकेंड्स में पकड़ सकती है। Audi Q8 e-tron 55 में 114 kWh की बैटरी दी गई है, जिसमें मोटर 408hp और 664Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Audi Q8 e-tron सिर्फ 5.6 सेकेंड्स में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज की बात करें तो Audi Q8 e-tron 50 सिंगल चार्ज में 491 km चलती है।
  • Audi Q8 Sportback e-tron 50 की 505 km रेंज प्रदान कर सकती है। वहीं Audi Q8 e-tron 55 की रेंज 582 km और Audi Q8 Sportback e-tron 55 की रेंज 600 km है। Audi Q8 e-tron के साथ 11 kW और 22 kW AC चार्जर का सपोर्ट करती है। 11 kW/22 kW AC चार्जर 8.5 घंटे या 4.5 घंटे में चार्ज हो सकती है। वहीं DC फास्ट चार्जर से 10-80% तक 31 मिनट्स में चार्ज हो सकती है।  

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement