क्लैश के बावजूद 100 करोड़ कमाने में कामयाब रही OMG-2
गदर-2 के साथ तगड़ा क्लैश होने के बावजूद OMG-2 100 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब हुई है। शनिवार को फिल्म की कमाई में शुक्रवार की तुलना में 50% इजाफा हुआ। फिल्म का टोटल कलेक्शन 101.61 रुपए है। आज यानी रविवार को भी फिल्म 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 129 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म ने सिर्फ ओवरसीज बॉक्स ऑफिस से 28 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसी खबरें आ रही थीं कि OMG-2 को बनाने में 150 करोड़ का खर्च आया है। फिल्म को बनाने वाली स्टूडियो VIACOM मोशन पिक्चर के CEO ने इस खबर को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म तकरीबन 50 करोड़ के बजट में बनी है। अक्षय कुमार ने इसके लिए फीस भी नहीं ली है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
