लेमन ब्लीच के उपयोग से दूर हो जायेगा गर्दन का कालापन

img

कई बार ऐसा होता है की आपका चेहरा तो बहुत खूबसूरत होता है पर आपकी गर्दन के कालेपन के कारण आपकी पूरी खूबसूरती खराब हो जाती है। लडकियां अपने चेहरे की खूबसूरती का तो पूरा ध्यान रखती हैं पर अपनी गर्दन की देखभाल करना भूल जाती हैं जिसके कारण उनकी गर्दन का रंग काला पड़ जाता है। पर आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी गर्दन का कालापन दूर हो जायेगा।

लेमन ब्लीच के इस्तेमाल से आप अपनी गर्दन के कालेपन को आसानी से दूर कर सकती हैं इसके लिए आधे नींबू के रस में एक चम्मच गुलाबजल को डालकर अच्छे से मिला लें, और अब इसे अपनी गर्दन में लगाकर दो घंटो के लिए छोड़ दें, फिर अपनी गर्दन को ठन्डे पानी से धो लें, ऐसा करने से आपकी गर्दन का कालापन दूर हो जायेगा।

गर्दन के काले को दूर करने के लिए दो चम्मच नींबू के रस में थोड़ा सा शहद में मिलाकर अपनी गर्दन पर लगाएं और सूख जाने पर धो दें, इसे धोते समय हलके हाथों से अपनी गर्दन की मसाज करें जिससे सारी गंदगी निकल जाएगी।

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी गर्दन के कालेपन को दूर किया जा सकता है, इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा को सादे पानी में मिलाकर घोल लें, अब इसे अपनी गर्दन पर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें। और जब ये सूख जाये तो इसे ठन्डे पानी से धो लें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement