मप्र के खंडवा जिले में कार-ट्रक की टक्कर में पांच की मौत
खंडवा (मध्य प्रदेश), शुक्रवार, 18 अगस्त 2023। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को पुनासा-सनावद रोड पर हुई जब पीड़ित खरगोन जिले की ओर जा रहे थे। खंडवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक भरत मुकाती (40), आलोक भारूद (36), मनीष वर्मा (26), पुखराज नामदेव (24) और आदित्य शर्मा (25) खरगोन जिले के अलग-अलग हिस्सों से हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए, जबकि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
Similar Post
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
-
असम में मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत
रंगिया (असम), शुक्रवार, 19 जून 2026। असम के तामुलपुर जिले में एक म ...
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एसयूवी खाई में गिरी, सात लोगों की मौत
चंबा, गुरुवार, 18 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मसरूं ...
