गहलोत ने गंगनहर में पानी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री मान से बात की
जयपुर, गुरुवार, 17 अगस्त 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गंगनहर में पानी न छोड़े जाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात की। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘गंगनहर में पानी नहीं आने के मुद्दे पर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की। उन्होंने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।’’ उल्लेखनीय है कि गंगनहर परियोजना राज्य के बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में सिंचाई व पेयजल जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
-
असम में मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत
रंगिया (असम), शुक्रवार, 19 जून 2026। असम के तामुलपुर जिले में एक म ...
