डूंगरपुर के 3 स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नत
जयपुर, रविवार, 13 अगस्त 2023। राज्य सरकार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सृदृढ़ कर निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार कर रही है। इसी क्रम में डूंगरपुर जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्नत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नियमों में शिथिलन देते हुए इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की इस स्वीकृति से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निठाउवागामडी और पुनर्वास कॉलोनी (न्यू कॉलोनी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। इसके साथ ही, उप स्वास्थ्य केंद्र सामलिया भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत होगा। इससे क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा। इनके संचालन के लिए 34 पदों का सृजन होगा।
Similar Post
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
-
असम में मोटरसाइकिल और मिनी ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत
रंगिया (असम), शुक्रवार, 19 जून 2026। असम के तामुलपुर जिले में एक म ...
-
हिमाचल प्रदेश के चंबा में एसयूवी खाई में गिरी, सात लोगों की मौत
चंबा, गुरुवार, 18 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मसरूं ...
