बनाएं ''पनीर दो प्याजा''

img

सामग्री-

  • 150 gms पनीर
  • 1/2 कप टमाटर प्यूरी
  • 1/2 कप प्याज का पेस्ट
  • 1/2 कप प्याज (कटा हुआ2 इलायची
  • 1/2 टी स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टी स्पून कसूरी मेथी
  • 1 टी स्पून गरम मसाला
  • 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 टी स्पून धनिया पाउडर

पनीर दो प्याजा बनाने की विधि- इसके लिए एक पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा, इलायची, हरी मिर्च डालकर तड़कने दें। उसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज़ का पेस्ट दाल दीजिये। अब प्याज के पेस्ट का रंग हल्का भूरा होने तक पकाएं। उसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और 3-5 मिनट तक पकाएं। अब इसके बाद नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर एक मिनिट तक भूनें। अंत में पानी डालकर 5-6 मिनिट तक पकाएं। अब ग्रेवी में कद्दूकस किया हुआ प्याज़ और पनीर डालें, ढक्कन को ढककर फिर से 5 मिनट तक पकाएं। अंत में कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। उसके बाद इसे हरे धनिये से सजाएं और चपाती के साथ गरमागरम परोसें या खाएं!

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement