मणिपुर हिंसा और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में 'मीरा पैबिस' का विरोध प्रदर्शन
इंफाल, शुक्रवार, 11 अगस्त 2023। मणिपुर में तीन मई को शुरु हुए जातीय संघर्ष के दौरान चुरांचादपुर में एक महिला (37) के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में 'मीरा पैबिस' नामक मेतेई महिलाओं के एक समूह ने शुक्रवार को इंफाल घाटी के पांच जिलों में धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि चुराचांदपुर के खुमुजम्बा लेकेई इलाके में अपने जलते हुए घर से भागते समय कुछ लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने बताया कि नौ अगस्त को बिष्णुपुर महिला पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और बाद में मामले को जांच के लिए चुराचांदपुर पुलिस थाने को भेज दिया गया था। घटना के विरोध में 'मीरा पैबिस' ने इंफाल पश्चिम जिले के केसंपत, उरीपोक और सिंगजमेई इलाकों और इंफाल पूर्वी जिले के कोंगबा और खुरई इलाकों में धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं के समूह ने बिष्णुपुर, काकचिंग और थौबल जिलों में भी विरोध प्रदर्शन किए। मणिपुर में तीन मई को जातीय हिंसा भड़की थी और यह अब तक जारी है। हिंसा में 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं तथा हजारों लोग बेघर हुए हैं।
Similar Post
-
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र, कहा: न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्र ...
-
सरकार ने बाल पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित किए, 31 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। सरकार ने सोमवार को बच्चों की अ ...
-
अजहरुद्दीन ने विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली
हैदराबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। तेलंगाना के मंत्री मोहम्मद अज ...
