मंगलुरु में एक्सप्रेस ट्रेन से 3.16 लाख रुपये का गांजा जब्त
मंगलुरु, शुक्रवार, 11 अगस्त 2023। कर्नाटक के मंगलुरु जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक ट्रेन से 3.16 लाख रुपये मूल्य का 6.33 किलोग्राम सूखा गांजा जब्त किया। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के मुताबिक, यह जब्ती बृहस्पतिवार को कारवार-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन से उस वक्त की गई, जब आरपीएफ की टीम स्वतंत्रता दिवस से पहले पलक्कड़ रेल मंडल के अपराध जांच ब्यूरो और राज्य आबकारी विभाग के साथ मिलकर ट्रेनों का निरीक्षण कर रही थी।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि गांजा से भरा बैग एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में मिला। इसमें बताया गया कि कोच में बैग के स्वामित्व का दावा किसी ने नहीं किया, इसलिये आरपीएफ कर्मियों ने बैग जब्त कर लिया और उसके अंदर से प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिला। विज्ञप्ति के अनुसार, मादक पदार्थ को आबकारी विभाग को सौंप दिया गया तथा इस संबंध में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
