बनाएं ''आलू-दही का रायता''

img

सामग्री-

  • 2 बड़े चम्‍मच तेल
  • 1 चम्‍मच जीरा
  • आधा चम्‍मच हींग
  • 2 से 3 बड़े आलू ( उबले हुए)
  • 2 हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 150 ग्राम दही
  • 3 कलियां लहसुन कटी हुई
  • 3 कलियां लहसुन और एक लाल सूखी मिर्च का पेस्‍ट
  • नमक स्‍वादानुसार

आलू-दही का रायता बनाने की विधि- इसको बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबाल लें। अब इसके बाद दही में लहसुन और लाल सूखी मिर्च का पेस्‍ट, नमक डाल दें। अब इसमें उबले हुए आलू के टुकड़े भी डालें। उसके बाद एक दूसरे पैन में तेल गरम करें। इसमें जीरा, हींग और कटा हुआ लहसुन डाल कर तड़का लगाएं। अब इसे तैयार आलू-दही में डाल दें और इसके बाद इसमें ऊपर से हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें। अब सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। उसके बाद थोड़ा सा पानी डालें ताकि यह ज्‍यादा गाढ़ा या ज्‍यादा पतला न हो। लीजिये आपका रायता तैयार है। आप इसे धनिया की पत्तियां डालकर सर्व करें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement