डाकपाल आठ लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
पणजी, गुरुवार, 10 अगस्त 2023। गोवा पुलिस ने जमाकर्ताओं से दो साल में आठ लाख 37 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक डाकपाल को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नारायण भागे के खिलाफ कार्रवाई की गई और उसे बुधवार को नार्थ गोवा जिले के पेरनेम में एक जांच चौकी पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि तलवाने (महाराष्ट्र के सावंतवाड़ी) निवासी भागे उत्तरी गोवा के मोरजिम में डाकपाल था। अधिकारी ने बताया कि मापुसा उप-मंडल के डाक निरीक्षक ने चार अगस्त को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया कि भागे ने मोरजिम डाकघर में काम करते हुए एक अगस्त 2021 से सात फरवरी 2023 तक की अवधि के दौरान विभिन्न जमाकर्ताओं से 8,37,050 रुपये लिये, लेकिन नकदी उनके खातों में जमा नहीं कराई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाईं, जिन्होंने तकनीकी निगरानी की मदद से उसका पता लगाया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पेरनेम में जांच चौकी पर गिरफ्तार कर लिया गया।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
