मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी
- राजस्थान विश्वविद्यालय में 6 करोड़ की लागत से बनेगा सिंथेटिक ट्रेक
जयपुर, गुरुवार, 10 अगस्त 2023। राज्य सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सिंथेटिक ट्रैक बनाने के लिए 6 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं अभ्यास हेतु बेहतर वातावरण मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह स्वीकृति दी गई है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
