इलियाना डिक्रूज ने मां बनने के एक सप्ताह बाद इंस्टा पर शेयर की फोटो
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने मां बनने के खुशी साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर अपने बेटे कोआ फीनिक्स डोलन के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। कोआ का जन्म एक अगस्त को हुआ था। उनके नाम का मतलब योद्धा है। इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की। फोटो में इलियाना, कोआ का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मां बनने का एक सप्ताह।" इस सप्ताह की शुरुआत में इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे के जन्म की घोषणा की थी। इलियाना ने लिखा था, ''कोआ फीनिक्स डोला का एक अगस्त 2023 को जन्म हुआ। कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि हम कितने खुश हैं।'' अप्रैल में इलियाना ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा करते हुए एक पोस्ट की थी। इलियाना रैपर बादशाह के म्यूजिक वीडियो 'सब गजब' में नजर आई थीं। वह अभिषेक बच्चन अभिनीत 'द बिग बुल' में थीं। वह अगली बार रणदीप हुडा के साथ 'अनफेयर एंड लवली' में नजर आएंगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
