ईडी ने हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा से जुड़े परिसरों पर छापा मारा
नई दिल्ली, बुधवार, 09 अगस्त 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक धनशोधन मामले की जांच के तहत हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा और अन्य के परिसरों पर बुधवार को छापे मारे। हरियाणा के गुरुग्राम, सिरसा और दिल्ली में आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों पर धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता कांडा (57) सिरसा से विधायक हैं। वह पूर्व में राज्य के गृह, उद्योग एवं नगर निकाय मंत्री के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली की एक अदालत ने अब बंद हो चुकी कांडा की विमानन कंपनी एमडीएलआर की एयर होस्टेस गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के हाई प्रोफाइल मामले में नेता को हाल में ही बरी किया था।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
