बनाएं ''मोमोज''

img

सामग्री-

  • 1 कप मैदा
  • 1 कप कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी
  • 1 कप कद्दूकस की हुई गाजर
  • 1 कप बारीक कटा शिमला मिर्च और प्याज
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच तेल
  • नमक स्वादअनुसार

मोमोज बनाने की विधि- वेज मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा या आटा लें और स्वादनुसार नमक और 1 टीस्पून तेल डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा लगा लें और 10 मिनट तक उस पर कपड़ा डालकर रेस्ट के लिए छोड़ दें। वहीं दूसरी तरफ एक पैन में 1 टीस्पून तेल डालें और तेल गरम होने के बाद प्याज डालकर भूनें। अब इसके बाद इसमें सारी कटी और कद्दूकस की ही हुई सब्जियां, अदरक का पेस्ट, काली मिर्च, नमक और लाल या हरी मिर्च डालकर मिलाएं और ढक्कन ढक कर 5 मिनट के लिए पका लें। अब इसके बाद स्टफिंग को एक प्लेट में निकालकर कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद मैदे के आटे को पतली स्लाइस में रोल करें और फिर उसमें से छोटी-छोटी लोई काट लें। अब लोई को पूड़ी नुमा आकार में बेल लें और उस पर तैयार मिश्रण का एक बड़ा चमचा डालें और मोदक नुमा फोल्ड करते हुए या फिर अपना मनचाहा आकार में मोमो तैयार कर लें। इसके बाद इडली स्टैंड या फिर गर्म पानी के बर्तन के ऊपर छलनी रखकर उसे चिकना कर लें फिर उसमें मोमो स्टीम करने के लिए 10-12 मिनट रख दें। अब इसके बाद आप मोमोज को चिमटे की मदद से प्लेट में निकालकर लाल मिर्च वाली चटनी के साथ सर्व करें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement