राहुल का एक ही मंत्र याद रखना है, डरो मत : कमलनाथ

img

भोपाल, सोमवार, 07 अगस्त 2023। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने की लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना का स्वागत करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि श्री गांधी का 'डरो मत' का मंत्र ही सभी कांग्रेसजनों को याद रखना है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि श्री गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली का फ़ैसला स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा कि अब संसद में हमें फिर वह सिंह गर्जना सुनने को मिलेगी जो जनता को अभय और लोकतंत्र विरोधियों को भय देती है। श्री गांधी का एक ही मंत्र सबको याद रखना है, 'डरो मत'।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement