अक्षरा सिंह का गाना ‘हमार जान महादेव’ रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री -गायिका अक्षरा सिंह का गाना हमार जान महादेव रिलीज हो गया है। ''हमार जान महादेव'' गाना स्वर ओरिजनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आईं हैं। वहीं, गाना ''हमार जान महादेव'' को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन को लेकर मैं हर साल उत्साहित रहती हूं। भोले बाबा की पूजा -अर्चना तो मैं करती ही हूं, साथ में उनके लिए गाना गाना मेरे लिए प्रेरणा का काम करती है। उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराईयों से निकलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गाने से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं और वे इसे प्यार भी देते हैं। ''हमार जान महादेव'' भी सुंदर और कर्णप्रिय है। मैं सभी भक्त जनों से और भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले श्रोताओं से आग्रह करूंगी कि आप हमारे गाने को जरूर प्यार दें। और इसे अपने परिवार के लोगों के साथ-साथ दोस्तों को भी सुनाएं। यही मेरी गाने की सफलता होगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
