100 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भारतीय बाजार में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी करण जौहर निर्मित-निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है।इस फिल्म के साथ करण जौहर ने सात वर्षो के बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अपने सप्ताह के दौरान 73 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में भी इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच बज बना हुआ है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'' को पहले दिन से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है । ''गली बॉय'' के बाद ''रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'' में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के दिलों को छू रही है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
