रजनी पाटिल की सदस्यता बहाल
नई दिल्ली, सोमवार, 07 अगस्त 2023। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जवाब दिये जाने के दौरान विरोध कर रहे विपक्षी सदस्यों का कथित तौर पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में निलंबित कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल का निलंबन आज समाप्त कर उनकी सदस्यता बहाल कर दिया गया। सुबह में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधायी कार्य निपटाये जाने के दौरान ही सभापति जगदीप धनखड़ ने श्रीमती सरोज पांडे को विशेषाधिकार समित के 74वें प्रतिवेदन को सदन पटल पर रखने के लिए कहा। श्रीमती पांडे ने कहा कि समिति ने श्रीमती पाटिल को कथित तौर पर सदन की कार्यवाही का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का दोषी पाया है। हालांकि समिति का मानना है कि इसको लेकर निलंबित की गयी श्रीमती पाटिल की सजा को पूरी सजा माना जाये और उनकी सदस्यता आज से ही बहाल की जाये। इसके बाद सभापति ने श्रीमती पाटिल की सदस्यता को बहाल करने का प्रस्ताव सदन में रखा जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके बाद श्री धनखड़ ने कहा कि श्रीमती पाटिल आज से कार्यवाही में भाग ले सकती है।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
