पंजाब में 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 06 अगस्त 2023। पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह में शामिल चार लोगों को पकड़ा और 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि यह बरामदगी फिरोजपुर पुलिस की खुफिया इकाई द्वारा दो अलग-अलग अभियानों में की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तस्करों के पास से तीन पिस्तौल भी बरामद की हैं। महानिदेशक ने एक ट्वीट में कहा, ‘यह 2023 की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी में से एक है। गोपनीय सूचना के आधार पर दो अलग-अलग अभियानों में मादक पदार्थ के चार तस्करों को पकड़ा गया और उनके पास से 77 किलोग्राम हेरोइन और तीन पिस्तौल बरामद की गई।’ उन्होंने बताया कि तस्कर पंजाब में बड़े पैमाने पर सीमा पार और अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे। यादव ने कहा कि बरामदगी के संबंध में फाजिल्का में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गये।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
