सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से भिड़ी कार, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
जयपुर, रविवार, 06 अगस्त 2023। राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि रविवार सुबह भामटसर गांव के पास जोधपुर से बीकानेर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी, जिससे उसमें सवार रायसिंह नगर नगरपालिका के अध्यक्ष हरीश डाबी, पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद गोदारा और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
थानाधिकारी आलोक सिंह के मुताबिक, तीनों घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हरीश डाबी और विनोद गोदारा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
हिमाचल को 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य: सीएम सुक्खू
सोलन, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
निवेश का झूठा प्रचार, एमएसएमई बर्बाद: अखिलेश यादव
लखनऊ, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ...
-
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी के लिए आइसा ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसि ...
