नवम्बर में शुरू होगी धनुष आनन्द एल राय की फिल्म तेरे इश्क में
अभिनेता धनुष और निर्देशक आनंद एल राय ने अपनी रांझणा के 10 साल पूरे होने पर अगली फिल्म की घोषणा कुछ समय पूर्व की थी। तमिल स्टार धनुष ने एक बार फिर निर्देशक आनंद एल राय के साथ हाथ मिलाया है। निर्देशक आनंद एल राय के साथ धनुष की गहरी बॉन्डिंग हैं। वो इससे पहले रांझणा और अतरंगी रे जैसी हिट मूवीज साथ दे चुके हैं। एक बार फिर धनुष और आनंद एल राय अपनी अगली मूवी तेरे इश्क में लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म का ऐलान करते हुए मेकर्स ने एक जबरदस्त टीजर जारी किया था। जिसे देख सिनेप्रेमियों का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया।
इस फिल्म की कहानी रांझणा के ही यूनिवर्स के करीब है। जहां एक बार फिर धनुष ट्रेजिक लव स्टोरी में अपना दर्द बयां करते दिखेंगे। इस बार उनके किरदार का नाम शंकर होगा। जो रांझणा की तरह त्याग करने वाला नहीं बल्कि दुनिया जला देने वाला होगा। पिंकविला एंटरटेनमेंट की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर 2023 से शुरू होने वाली है। साथ ही फिल्म को एक साथ 3 महीने की लॉन्ग शूटिंग शिड्यूल के साथ पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर होगी। जिसकी शूटिंग भी यहीं होने वाली है। इस फिल्म को लेकर सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म का स्क्रिप्टिंग वर्क पूरा हो चुका है। फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में ही है। जिसके बाद जल्दी ही फिल्म की कास्टिंग का काम शुरू होना है।
फिलहाल फिल्म में धनुष के अपोजिट लीड एक्ट्रेस का भी नाम फाइनल नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता-निर्देशक इस मूवी को अगले साल 2024 तक रिलीज करने की तैयारी में हैं। इसके लिए फिल्म तय वक्त पर सभी चीजें पूरी करने की कोशिश में हैं। धनुष की बात करें तो यह उनकी चौथी हिंदी फिल्म होगी। इससे पहले वे हिन्दी में रांझणा, शमिताभ और अतरंगी रे कर चुके हैं। रांझणा और अतरंगी रे आनन्द एल राय द्वारा निर्देशित थी, जबकि शमिताभ आर.बाल्की की फिल्म थी। इसके अलावा वो इन दिनों कई दिलचस्प साउथ फिल्मों में बिजी हैं। आनंद एल राय की मूवी के अलावा धनुष के हाथ अपने करियर की 50वीं मूवी है। इसके बाद वो शेखर कम्मुला की अगली फिल्म करेंगे। इतना ही नहीं, उनके हाथ निर्देशक वेत्रीमारन की अगली मूवी भी है।
Similar Post
-
2026 ऐसा लग रहा है जैसे मैं एक साथ कई सपने जी रही हूं : श्वेता त्रिपाठी
अभिनेत्री और फिल्मकार श्वेता त्रिपाठी का कहना है कि वर्ष 2026 उन्हें ...
-
सलमान खान और नयनतारा की एक्शन पर आधारित फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी
अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिल्म निर्माता वामशी प ...
-
संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प्रोमो रिलीज
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का नया प् ...
