चंद्रमुखी 2 से कंगना रनौत का लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म चंद्रमुखी 2 से उनका लुक रिलीज हो गया है। चंद्रमुखी 2 का निर्देशन पी. वासु ने किया है। यह फिल्म रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म चंद्रमुखी की सीक्वल है। चंद्रमुखी 2 में राघव लॉरेंस और कंगना रनौत की मुख्य भूमिका है। मेकर्स ने 'चंद्रमुखी 2' से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक जारी किया है। लायका प्रोडक्शन्स की तरफ से कंगना के लुक को शेयर करते हुए लिखा गया, सुंदरता और मुद्रा जो हमारा ध्यान खींच लेती है! पेश है चंद्रमुखी2 से चंद्रमुखी के रूप में कंगना रनौत का ईर्ष्यापूर्ण, प्रभावशाली और भव्य पहला लुक।' पोस्टर में कंगना ,महारानी के अवतार में काफी शानदार लग रही हैं। उन्होंने भारी भरकम ग्रीन कलर का आउटफिट पहना हुआ है और उसके साथ हैवी फिल्म चंद्रमुखी 2, 5 भाषाओं तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह फिल्म गणेश चतुर्थी के मौके पर 19 सितंबर को रिलीज होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
