जम्मू कश्मीर में लगे भूकंप के हल्के झटके, पाकिस्तान का शांगला रहा केंद्र
श्रीनगर, शनिवार, 05 अगस्त 2023। जम्मू कश्मीर में शनिवार को एक के बाद एक भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप से अभी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का पहला झटका सुबह आठ बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया जिसका केंद्र पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला में दर्ज किया गया। केंद्र के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गयी।
भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग से 184 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में 35. 46 आक्षांश और 73.32 देशांतर पर सतह से 129 किलोमीटर की गहराई पर था। दूसरा झटका 10 बजकर 24 मिनट पर आया जिसका केंद्र अफगानिस्तान में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गयी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 1036 किलोमीटर पूर्वोत्तर में 70.14 देशांतर और 35.13 आक्षांश पर सतह से 75 किलोमीटर की गहराई पर था।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
