बनाएं ''फलाहारी कचौड़ी''

img

सामग्री:-

  • सिघाड़े (या कूटू) का आटा - एक कप
  • आलू - 4 उबले हुए
  • हरी मिर्च – एक
  • अदरक -  एक इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • काली मिर्च – आधी छोटी चम्मच
  • अमचूर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार
  • तेल या घी - तलने के लिये

ऐसे बनाएं सिंघाड़े के आटे की कचौड़ी:-

  • सिंघाड़े के आटे की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सिंघाड़े का आटा गूंथ लीजिए. इसके लिए आटे को अच्छी तरह छानकर एक बाउल में निकाल लें. आप इसमें चाहे तो व्रत वाला सेंधा नमक मिला सकते हैं. अब आहिस्ता-आहिस्ता पानी डालते हुए टाइट आटा गूंथ लें. फिर आटे को ढककर सेट होने रख दें. इतने में बाकी का काम निपटा लें. अब आलुओं को धो लें. फिर कुकर में 2 गिलास पानी और इन आलू को डालकर 3 सीटी लगा दें. आपको आलू उबलकर तैयार हो जाएंगे. जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तो ढक्कन खोलें एवं आलुओं को छलनी में छान लें. आलू को छीलकर कद्दूकस से मैश करके एक थाली में कर लें. इसके बाद आलू के मिश्रण में सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया एवं बारीक कटा अदरक डालकर मिक्स कर लें. अब इसमें काली मिर्च और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी प्रकार हाथों से मिक्स कर लें. इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें साथ ही कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर गरम होने रख दें. कचौड़ियों में आलू भरकर हल्के हाथों से बेल लें. गरम तेल में कचौड़ियों को सुनहरा होने कर तलें और इसका लुत्फ़ उठाएं.

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement