रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने पहले सप्ताह 70 करोड़ से अधिक की कमाई की
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने भारतीय बाजार में बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी करण जौहर निर्मित-निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुयी है।इस फिल्म के साथ करण जौहर ने सात वर्षो के बाद निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 46 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर करीब 73 करोड़ की कमाई कर ली है। ''गली बॉय'' के बाद ''रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'' में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों के दिलों को छू रही है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
