संजय दत्त ने कराई घर में शिव पूजा
केजीएफ-2 में अधीरा का किरदार बखूबी निभाने के बाद संजय दत्त दक्षिण भारत में बनने वाली पैन इंडिया फिल्मों के लिए खलनायक के तौर पर खासे चर्चित हो गए हैं। उन्हें दक्षिण की बड़े बजट की पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों के लगातार प्रस्ताव मिल हैं जिन्हें वे सहर्ष स्वीकार कर रहे हैं। वे आने वाले दिनों में थलापति विजय के साथ लियो और राम पोथीनेनी के साथ डबल स्मार्ट शंकर में खलनायक के तौर पर नजर आएंगे। हाल ही में इन दोनों फिल्मों से उनका उनके जन्म दिन पर लुक रिलीव किया गया था। गौरतलब है कि अभी तीन दिन पहले ही संजय दत्त ने अपना 64वाँ जन्मदिन मनाया था। पिछले 43 सालों से संजय दत्त फिल्मों में सक्रिय हैं। उनके जीवन में भले ही कितने ही उतार-चढ़ाव आए हों, फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार कभी कम नहीं हुआ। वे संजय के लुक्स, पर्सनलिटी व एक्टिंग के साथ उनके विनम्र व्यवहार के कायल हैं। हाल ही में 64 साल के हुए ‘संजू बाबा’ भगवान महादेव के बड़े भक्त हैं। उन्हें कई दफा महादेव की पूजा करते हुए देखा गया है।
सावन का महीना चल रहा है और शिव भक्तों के लिए यह बेहद खास माना जाता है। ऐसे में संजय ने सोमवार को मुंबई स्थित अपने घर पर शिव पूजा कराई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। संजय ने बिल्डिंग की छत पर इस पूजा का आयोजन किया। उनके आस-पास पंडितों को देखा जा सकता है जो पूजा करा रहे हैं। संजय सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए पूजा अनुष्ठान में व्यस्त दिखे। संजय ने कैप्शन में लिखा, 'आज शिव की पूजा बहुत अच्छे तरीके से हो गई। धन्यवाद श्रीउदयाचार्यजी। हर हर महादेव।' फैंस संजय के इस रूप को देखकर अभिभूत हैं।
Similar Post
-
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' ने पहले दिन कमाए एक करोड़ रुपये
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस ...
-
पहली बार बर्लिनाले में श्वेता त्रिपाठी
बॉलीवुड अभिनेती और निर्माता श्वेता त्रिपाठी ने पहली बार बर्लिन इं ...
-
भूत के सेट पर विक्की कौशल से बहुत कुछ सीखा
अभिनेत्री समारा तिजोरी ने विक्की कौशल की तारीफ की है। समारा तिजोरी ...
