यहाँ निकली 10वीं-12वीं, BSC पास के लिए नौकरियां
नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन ट्राइबल हेल्थ (NIRTH) ने टेक्निकल असिस्टेंट एवं लैब अटेंडेंट के पदों पर नौकरियां निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई को आरम्भ हुई थी. आवेदन की भर्ती विज्ञापन जारी होने से 30 दिन तक चलेगा. नोटिफिकेशन के मुताबिक, टेक्निकल असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट के पदों पर कुल 81 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन की आखिरी दिनांक 10 अगस्त है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक पोर्टल www.nirth.res.in और/या www.icmr.nic.in पर जाकर करना है.
पदों का विवरण:-
- टेक्निकल असिस्टेंट-23
- टेक्नीशियन-17
- लैब अटेंडेंट-52
वेतनमान:-
- टेक्निकल असिस्टेंट-पे लेवल 6 (35,400 -1,12,400)
- टेक्नीशियन-पे लेवल 2 (19,900-63,200)
- लैब अटेंडेंट-पे लेवल 1 (18,000 -56,900)
जरूरी शैक्षिक योग्यता:-
- टेक्निकल असिस्टेंट-संबंधित विषय के साथ फर्स्ट डिवीजन ग्रेजुएशन पास होना चाहिए.
- टेक्नीशियन- साइंस स्ट्रीम से इंटरमीडिएट कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास होना चाहिए. साथ ही एक वर्ष का डीएमएलटी सर्टिफिकेट.
- लैब अटेंडेंट- 10वीं कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स से पास होना चाहिए. साथ ही एक वर्ष का अनुभव भी आवश्यक है.
Similar Post
-
उप्र में मेधावी स्नातक छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी
लखनऊ, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक् ...
-
डीयू ने एनईपी के तहत एक साल के पीजी कार्यक्रम में दाखिले की शुरुआत की
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली ...
-
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी ...
