सुष्मिता सेन की वेबसीरीज ताली का टीजर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आने वाली वेबसीरीज ताली का टीजर रिलीज हो गया है। 'ताली' का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। ताली में सुष्मिता, गौरी सावंत के रोल में हैं, जो सोशल वर्कर है और किन्नरों के हित के लिए काम करती है। टीजर की शुरुआत दमदार डायलॉग के साथ होती है। गौरी की भूमिका निभा रहीं सुष्मिता कहती हैं। 'मैं गौरी. जिसे कोई हिजड़ा कहता है, तो कोई सोशल वर्कर. कोई नौटंकी बुलाता है, तो कोई गेम चेंजर। ये कहानी इसी सफर की। गाली से ताली तक. जो लोग अपनी असलियत दिखाने से डरते हैं। वो कभी जीतते नहीं बाबू। स्वाभिमान, सम्मान, स्वतंत्रता, मुझे ये तीनों चाहिए.' 'ताली' जियो सिनेमा पर 15 अगस्त को रिलीज होगी।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
