गुरू रंधावा का यू टॉकिंग टू मी रिलीज
जानेमाने गायक गुरू रंधावा का नया गाना यू टॉकिंग टू मी रिलीज़ हो गया है। यू टॉकिंग टू मी गाना भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया गया है। भूषण कुमार ने कहा, गुरु हमारे म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वे हमेशा अपने श्रोताओं के समक्ष कुछ अनोखा पेश करने की कोशिश करते हैं। और इस बार भी उन्होंने यू टॉकिंग टू मी के साथ अपने संगीत को एक पायदान ऊपर ले लिया है और मुझे यकीन है कि संगीत प्रेमी इस ट्रैक का आनंद लेंगे।
गुरु रंधावा ने कहा, रॉबर्ट डी नीरो मेरे पसंदीदा में से एक रहे हैं। जब मैंने यू टॉकिंग टू मी बनाने का फैसला किया, तो ऐसा लगा जैसे यह महान को ट्रिब्यूट देने का सही मौका है। साथ ही मैं अपने प्रशंसकों के समक्ष कुछ नया और रोमांचक भी लाना चाहता था। जैसे ही इस गाने का पहला बीट रिलीज़ किया गया तब से ये एहसास हो गया था कि इस गाने में अनकंडीशनल फील और वाइब है। इस गाने को सभी लोग एंज्वॉय करेंगे।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
