बनाएं ''बिना अंडे वाला रेड वेलवेट केक''

img

 

सामग्री

  • 1 ½ कप मैदा
  • 1 बड़ा चम्मच कोकोया पाउडर
  • 1 टीएसपी बेकिंग पाउडर
  • ½  टीएसपी नमक
  • 200 ग्राम चीनी
  • 1 कप बटर मिल्क (या एक कप दूध और 1 बड़ा चम्मच विनेगर मिक्स कर ले)
  • ½ कप वेजिटेबल तेल
  • 1 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
  • 1 बड़ा चम्मच लाल फ़ूड जेल कलर या कोई भी खाने वाला लाल रंग
  • ½ चम्मच विनेगर

क्रीम चीज़ फ्रोसटिंग की सामग्री-

  • 1 पैकेट ब्रिटानिया क्रीम चीज़ (या कोई भी 180 ग्राम क्रीम चीज़)
  • 130 ग्राम बिना नमक वाला बटर
  • 200 ग्राम आइसिंग सुगर
  • 1 चम्मच वैनिला एसेंस
  • 2 बड़े चम्मच सुगर सिरप (2 बड़े चम्मच चीनी में 2 बड़े चम्मच पानी मिला ले)

केक बनाने के लिए- सबसे पहले एक बड़े कुकर में एक कप नमक डाल के गैस पर गरम करने के लिए चढ़ा दे कुकर की सीटी और रबड़ निकाल ले और कुकर में एक जाली वाला स्टैंड रख दे और कुकर को 10 मिनट के लिए गरम करे। अब इसके बाद मैदे में नमक, कोकोया पाउडर, बेकिंग पाउडर मिला के छान के अलग रख ले। अब एक बड़े बाउल में बटर मिल्क, चीनी, आयल, वैनिला एसेंस मिला के अच्छे से फेटे। इसके बाद कलर मिलाकर एक बार और मिक्स कर ले। इसके बाद मैदे का मिश्रण धीरे धीरे दो-तीन बार में डाले और चम्मच की सहायता से मिलाते जाये। इसके बाद विनेगर डाल कर एक बार अच्छे से फेटे। अब 8 इंच के केक पैन में तेल लगा के चिकना कर ले या फिर बटर पेपर लगा के तेल लगा ले। इसके बाद केक का मिश्रण पैन में डाल के कुकर में रख के ढक्कन बंद कर के 35 -40 मिनट तक पका ले या टूथ पिक डाल के चेक करे टूथ पिक साफ बाहर आ जाये तो केक पाक गया नहीं तो और थोड़ी देर पका ले, या फिर ओवन प्री हीट करके 180 C पर 35-40 मिनट तक पका ले। अब बाहर निकाल कर थोडा ठंडा होने दे फिर केक को चाकू की सहायता से पैन से बाहर निकाल ले। अंत में ठंडा होने के बाद डब्बे में या किसी कवर में डाल के फ्रिज में रख दे आइसिंग करने से पहले कम से कर 3-4 घंटे तक केक को फ्रिज में रखे।

क्रीम चीज़ आइसिंग बनाने के लिए- सबसे पहले बटर को और क्रीम चीज़ को आधे घंटे पहले फ्रिज से निकाल ले। अब एक बाउल में बटर डाल कर हल्का और सॉफ्ट होने तक फेटे। इसके बाद क्रीम चीज को किसी दूसरे बाउल में 1 मिनट तक फेटे। अब फेटे हुए बटर में क्रीम चीज़ मिला कर 1 मिनट तक फेटे फिर वैनिला एसेंस मिला दे, आसिंग सुगर को छान ले और फिर 2-3 बार में मिलाये और अच्छे से मिक्स करे। इसके बाद 1-2 मिनट के लिए और फेटे। आइसिंग को 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे। अब केक को निकाल कर उसकी टॉप लेयर काट के चूरा बना ले या मिक्सी में डाल के पीस के चूर बना के रख ले। अब केक से दो या तीन लेयर काट के रख ले। इसके बाद एक लेयर के ऊपर एक बड़ा चम्मच सुगर सिरप डाल के फैला दे फिर आइसिंग डाल के फैला दे, दूसरी लेयर उसके ऊपर रख के सुगर सिरप लगा दे फिर आइसिंग से सब तरफ कवर कर दे। अब आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दे। करीब आधे घंटे के बाद बची हुई आइसिंग से फिर एक लेयर बना दे। अब केक के चूरे को सब तरफ छिड़क दे और केक को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख के सेट होने दे आधे घंटे के बाद केक के पीस काट के सर्वे करे।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement