महाराष्ट्र सरकार उद्योगपति रत्न टाटा को देगी ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार
मुंबई, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023। महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद को बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, विशिष्ट लोगों को दिए जाने वाले महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार की तरह, राज्य सरकार ने रतन टाटा को उद्योग रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि एक समिति ने इस संबंध में फैसला किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजीत पवार और उद्योग मंत्री के तौर पर वह इस समिति के सदस्य थे।
Similar Post
-
बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में बम विस्फोट करने की धमकी देने वाला पुलिस हिरासत में
बेंगलुरु, सोमवार, 11 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बें ...
-
डीआईजी ने किश्तवाड़ में रणनीतिक सिंथन दर्रे पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सरगुन शु ...
-
जम्मू कश्मीर: नशा-रोधी अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के तीन मकान ध्वस्त किेए गये
जम्मू, सोमवार, 11 मई 2026। जम्मू कश्मीर प्रशासन और पुलिस ने सोमव ...
