आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला लुक रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला लुक रिलीज हो गया है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 में काम कर रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म ड्रीमगर्ल 2 का पहला लुक रिलीज हो गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना दो रूपों में नजर आ रहे हैं। एक तरफ वह पूजा और दूसरी तरफ करम के रूप में नजर आ रहे हैं। पूजा के रूप में वह ब्लाउज और स्कर्ट पहने नजर आ रहे हैं, उसके लंबे बाल हैं और वह लिपस्टिक लगाते हुए शीशे में देख रहा है। वहीं शीशे के दूसरी तरफ करम बने आयुष्मान गुलाबी टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। ड्रीम गर्ल 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह तो सिर्फ पहली झलक है। शीशे में दिखने वाली चीजें कहीं खूबसूरत हैं और यह तो सिर्फ पहली झलक है। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने जा रही है।
Similar Post
-
ब्यूटी ब्रांड लांच करने वाली हैं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के अपना ब्यूटी ब्रांड लांच करने की ...
-
राजामौली के जन्मदिन पर महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने दी शुभकामनाएं
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली शनिवार को अपना जन् ...
-
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 को दुनियाभर में होगी रिलीज
8 एपिसोड वाली सीरीज चार यार 23 अक्टूबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। सी ...
